मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त कोक ओवन पुलिस ने शांति बैठक में दिए निर्देश


दुर्गापुर: आगामी मोहर्रम के पर्व को शांति, सौहार्द और गरिमा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए कोक ओवन थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण 'शांति समिति' की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कोक ओवन थाना क्षेत्र की विभिन्न मोहर्रम कमेटियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह अनुशासित होना चाहिए। प्रशासन ने सख्त लहजे में शांति और जनहित को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा के दौरान डीजे के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।इसके अलवा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र या धारदार हथियारों के साथ जुलूस निकालना प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर मंथन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी (दुर्गापुर) सुबीर राय, सीआई (बुदबुद) अर्चिष्मान मंडल, कोक ओवन थाना प्रभारी विजय दलपति और मुचीपाड़ा ट्रैफिक ओसी शिव नंदन दुबे सहित पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।यह बैठक न केवल प्रशासनिक सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि यह क्षेत्र में शांति और एकता बनाए रखने की एक सामूहिक प्रतिबद्धता भी है। पुलिस प्रशासन और मोहर्रम कमेटियों के बीच हुए इस संवाद से यह संदेश स्पष्ट है कि परंपराओं का निर्वहन शांति और मर्यादा के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए। दुर्गापुर के कोक ओवन क्षेत्र का जनमानस भी इस बार मोहर्रम को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?